घोरावल बाजार स्थित दुकान में प्रतिबंध पालीथीन व थर्माकोल की जांच करते घोरावल नगर पंचायत के अधिश
- फोटो : SONBHADRA
घोरावल। पॉलिथीन व थर्माकोल के खिलाफ बृहस्पतिवार को अभियान चला। घोरावल नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चैतन्य कुमार तिवारी एवं स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के डीपीएम नीरज कुमार के नेतृत्व में टीम ने घोरावल नगर के 15 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान ढाई क्विंटल पॉलिथीन और थर्माकोल जब्त किया गया। टीम ने दुकानदारों से लगभग 3500 रुपये जुर्माना भी वसूला।
दोपहर करीब 12 बले से घोरावल नगर में दुकानों पर नगर पंचायत व पुलिस की संयुक्त टीम पहुंची। अधिशासी अधिकारी चैतन्य कुमार तिवारी ने बताया कि घोरावल नगर में 15 दुकानों पर जांच की गई। इस दौरान पांच दुकानों में प्रतिबंधित पॉलिथिन व थर्माकोल मिला। संबंधित दुकानदारों से 3500 रुपये जुर्माना वसूला गया और ढाई क्विंटल पॉलिथीन व थर्माकोल जब्त किया गया। सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वे प्रतिबंधित पॉलिथीन व थर्माकोल का उपयोग न करें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम में चंचल सिंह, चंद्रजीत सिंह, संजय सिंह, विनोद कुमार आदि रहे।