फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी नाव में बैठे थे बीस लोग, सोन नदी की धारा में पलटी, युवक लापता

विज्ञापन
कोन क्षेत्र के चांची कला सोननदी में नाव डूबने पर लगी भीड़। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
रानीडीह गांव के पास सोमवार की शाम सोन नदी में नाव पलट गई। छोटी नाव पर क्षमता से अधिक 20 लोग सवार थे। कई बाइक और साइकिल भी लदा था। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से अधिकांश लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एक युवक लापता है। चार बाइक भी नदी में डूब गई है। देर शाम तक पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन

रानीडीह गांव के लोग रोजाना बड़ी संख्या में बाजार व अन्य जरूरतों के लिए सोन नदी पारकर चांचीकला आते हैं। यहां पुल निर्माणाधीन है। ऐसे में लोग नाव के सहारे ही आवागमन करते हैं। सोमवार की शाम बाजार कर लौटते समय 20 लोग चांचीकला घाट पर खड़ी छोटी नाव (डोंगी) पर सवार हो गए। उस पर साइकिल, बाइक भी लाद दिया। सवारियों को लेकर नाव आगे बढ़ी। नदी के बीच जाते ही तेज बहाव में फंसने से नाव का संतुलन बिगड़ने लगा। लोग जब तक कुछ समझ पाते नाव पलट गई। नाव पलटते देख हड़कंप मच गया। किनारे खड़े लोग व अन्य नाविक बचाव के लिए दौड़े। काफी मशक्कत कर नाव पर सवार अधिकांश लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बभनी निवासी राजकुमार (35) नदी में डूब गया। राजकुमार पुल का एप्रोच मार्ग बनवा रहे ठेकेदार संतोष मौर्य के यहां काम करता है। नाव पर संतोष भी सवार था। दोनों मजदूरों का पैसा भुगतान करने जा रहे थे। संतोष किसी तरह बचकर बाहर निकलने में कामयाब रहा। एसओ रमेश यादव ने बताया कि नाव सवार राजकुमार लापता है। अन्य सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। नाव पर रखे चार बाइक व अन्य सामान भी नदी में समा गए हैं। लापता युवक की तलाश कराई जा रही है।

कोन क्षेत्र के रानीडीह गांव के पास सोन नदी में डूबे युवक की तलाश कराती पुलिस।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें