बालू साइट के समीप ट्रकों की लंबी कतार लग गई है। शनिवार को पुलिस ने नो इंट्री का हवाला देते हुए ट्रकों को साइट पर जाने से रोक दिया। इससे सोन नदी में बने पुल से पटवध तक ट्रकों की लंबी कतार लगी रही।
विगत दिनों जुगैल थाना क्षेत्र क्षेत्र के महलपुर में बालू लोड करने गए एक ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई थी। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने घंटों चक्काजाम कर दिया था। मौके पर पहुंचे एडीएम ने बालू साइट को बंद कराते हुए मृतका की पत्नी की तहरीर पर बालू ठेकेदार धर्मेंद्र तिवारी के साथ ही चार अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराकर जाम समाप्त कराया। अगोरी में बालू साइट बंद होने के बाद भी अभी तक ट्रकें आसपास खड़े हैं।
उधर शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस कर्मियों ने सिंदुअरिया की तरफ जाने वाले मार्ग पर ट्रकों को रोक दिया।