फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रक का टायर फटने से लगी आग, खलासी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन बाजार में रविवार की रात वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर खड़े ट्रक का टायर फटने से उसमें आग लग गई। हादसे में खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे डाला से गिट्टी लादकर वाराणसी जा रही एक ट्रक सलखन स्थित गांधी स्मारक निधि भवन के पास खड़ा था। चालक नीचे उतरकर उसका टायर चेक कर रहा था। इसी बीच ट्रक का टायर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे उसमें आग लग गई। हादसे में ट्रक का खलासी मिर्जापुर के अदलहाट निवासी पंकज (26) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची चोपन थाने की पुलिस और दमकल कर्मियों और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायल खलासी को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें