फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कूरियर वाहन में ट्रक ने मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के रनटोला गांव के पास मुर्धवा- बीजपुर मार्ग पर शनिवार की देर रात में ट्रक ने कूरियर वाहन को जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में कूरियर में काम करने वाले रेणुकूट निवासी राजू चौहान (35) और शुभम (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन

जहां डॉ. धर्मराज सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दोनों युवक कोरियर का काम करते हैं और शनिवार को बीजपुर से रेणुकूट लौट रहे थे। रनटोला गांव के पास उनका वाहन एक अन्य वाहन को ओवरटेक कर रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। चिकित्सक डॉ. धर्मराज सिंह ने बताया कि दोनों घायलों के पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें