वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गेगुआर गांव के समीप सड़क हादसे में क्षति?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गांव के पास शनिवार की दोपहर करीब दो बजे ट्रक ने बस में टक्कर मार दिया। संयोग रहा कि हादसे में बस चालक समेत दो लोगों को ही मामूली चोटें लगी। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को किनारे कराकर आवागमन पूरी तरह बहाल कराया। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार हुआ।
पुलिस ने बताया कि मिर्जापुर से बस सवारी लेकर राबर्ट्सगंज की ओर जा रही थी। अभी बस बिच्छी के पास पहुंची थी कि विपरीत दिशा से दूसरे साइड से जा रहा ट्रक अचानक दाहिने घूम कर बस से टकरा गया। कोतवाल अंजनी कुमार राय ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। उसकी खोजबीन की जा रही है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।