फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ओवरटेक की कोशिश में ट्रेलर से भिड़ा ट्रक, हाईवे पर लंबे जाम में छटपटाए यात्री

Sat, 19 Apr 2025 07:11 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

अनपरा-रेणुकूट मार्ग पर शुक्रवार की रात हुए हादसे के बाद लंबा जाम लग गया। घंटों तक यात्री जाम में फंसे रहे और पुलिस इससे निजात दिलाने के प्रयास में जुटी रही। बाद में जाम छूटने के बाद राहत मिलती नजर आई।
विज्ञापन
हाइवे पर लगा भीषण जाम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनपरा से रेणुकूट मार्ग पर शुक्रवार रात तीन ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच वाहनों में फंसे यात्री छटपटाते रहे। पुलिस जाम छुड़ाने के लिए जूझती रही. करीब 12 घंटे बाद दोपहर में जाम छूटने पर लोगों को राहत मिली।

विज्ञापन


दो ट्रक अनपरा से रेणुकूट की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रही ट्रेलर से भिड़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर सड़क किनारे पहाड़ी में जा घुसा। हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासन मौके पर पहुंच क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने में जुट गया।

जाम से निकलने की जुगत में कुछ निजी बस और छोटी गाड़ियां गलत लेन में घुस गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। पहाड़ी और घुमावदार मार्ग पर लगे इस जाम में फंसे यात्री भूख-प्यास से छटपटाते रहे। एक व्यक्ति अपनी बीमार बेटी से मिलने आजमगढ़ जा रहा था। कई लोग बनारस में ट्रेन पकड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन


कुछ बरात की गाड़ियां भी फंसी रही। यात्री बसों से उतरकर पेड़ों की छांव में बैठे थे। छोटे बच्चे गर्मी से परेशान हैं। सड़क पर धूल और गर्मी ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें