मुर्शिदाबाद में हिंसा का विरोध सड़क पर देखने को मिला। बंगाल में ममता सरकार को बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग के साथ विहिप, बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और घटना की एनआईए से जांच कराने की मांग की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर हिंसा के विरोध में शनिवार को विहिप और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर पीड़ित परिवारों की संकट से रक्षा करने की प्रार्थना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर बंगाल की सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विहिप के जिलाध्यक्ष विद्याशंकर पांडेय के नेतृत्व में धरने को संबोधित करते हुए काशी प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन तो देश भर में होते हैं लेकिन हिंसा और हिंदुओं पर हमले व्यापक पैमाने पर बंगाल में ही क्यों होते हैं। उन्होंने मुर्शिदाबाद की संपूर्ण घटना की एनआईए से जांच की मांग की।
कहा कि मालदा में राहत शिविरों में रहने को मजबूर हिंदू समाज की सहायता के लिए आगे आने वाली संस्थाओं को सेवा से रोकना भी एक अमानवीय कृत्य है। विहिप के प्रांत के उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के व्यवहार पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
कहा कि वह हमलों को पूर्व नियोजित और विदेशी बांग्लादेशियों की कारस्तानी मानती हैं, लेकिन घटना की जांच की मांग नहीं कर रही। पीड़ित हिंदुओं को न्याय मिलना चाहिए और हमलावरों को कठोर दंड। अन्य वक्ताओं ने वक्फ बिल के विरोध के नाम पर हिंदुओं को चिह्नित कर प्रताड़ित करने को गहरी साजिश करार देते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच को जरूरी बताया।
धरना स्थल पर पहुंचे डीएम बद्रीनाथ सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा ने ज्ञापन लेकर इसे शासन को प्रेषित करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विहिप के विभाग मंत्री राजीव, जिला मंत्री हरिशंकर वर्मा, जिला संयोजक बजरंग दल जयप्रकाश चतुर्वेदी, जिला सत्संग प्रमुख कृष्णभूषण पांडेय, जिला गौ सेवा प्रमुख संतोष, धर्मेंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल और अन्य मौजूद रहे।