फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जमतिहवा नाला के पास विपरीत दिशा से रही ट्रक ने युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार आनंद अग्रहरि उर्फ भोला (30) की मौत हो गई। मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला स्थित जमतिहवा नाला के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। तीन दिन बाद 25 अप्रैल को उसकी बहन की शादी थी। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन

म्योरपुर निवासी विजय अग्रहरि का पुत्र आनंद अग्रहरि उर्फ भोला (30) कस्बे में वेल्डिंग का काम करता था। बुधवार की शाम वह अपने साथ गांव के ही लालबाबू को लेकर रेणुकूट की तरफ जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से रही अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे आनंद और लालबाबू को गंभीर चोट आई। उन्हें म्योरपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने आनंद की हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्राॅमा सेंटर भेज दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। लालबाबू का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आनंद अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया हैं। आनंद के बहन खुशबू की शादी 25 अप्रैल को रेणुकूट में होनी थी। पूरा परिवार इसकी तैयारी में जुटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें