फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली इकाई ट्रिप, दूसरी पांच दिन के लिए बंद 

Sat, 07 May 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
एक हजार मेगावाट वाली अनपरा डी की पांच सौ मेगावाट क्षमता वाली पांचवीं इकाई शनिवार को वाणिज्यिक उत्पादन के नजदीक पहुंचकर ट्रिप कर गई। ब्वायलर ट्यूब लीकेज को इसका कारण बताया जा रहा है। अब इस इकाई को फिर से उत्पादन पर लेकर वाणिज्यिक उत्पादन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उधर, शीतलन पंप आदि को पूरी तरह दुरुस्त करने के लिए, इसी क्षमता की दूसरी इकाई को पांच दिन के लिए बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन


अभी अनपरा डी की इकाइयों को वाणिज्यिक उत्पादन पर नहीं लिया जा सका है। इसके लिए राज्य उत्पादन निगम को यहां उत्पादित होने वाली बिजली का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। इसको देखते हुए दोनों इकाइयों को मई माह में हर हाल में वाणिज्यिक उत्पादन देने की रणनीति बनाई गई है। इसी कड़ी में पहली इकाई को लगातार 72 घंटे तक बिना एक मिनट भी रुके फुल लोड पर चलाया जा रहा था, लेकिन लक्ष्य पूर्ति के एक दो घंटे पहले अचानक से  ब्वायलर ट्यूब लीकेज की दिक्कत आ गई, जिसके चलते इकाई बंद हो गई।

सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी ने बताया कि वाणिज्यिक उत्पादन के लिए इस इकाई से 36 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 35.8 मिलियन यूनिट तक बिजली उत्पादन कर लिया गया है। इसलिए अब इस इकाई को वाणिज्यिक उत्पादन पर लेने में कोई अड़चन नहीं रह गई है। दो-तीन दिन में फिर से इकाई को उत्पादन पर लेकर 72 घंटे वाली प्रक्रिया पूरी कर वाणिज्यिक लोड दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं दूसरी इकाई के बारे में बताया कि इस इकाई को भी मई माह के भीतर वाणिज्यिक लोड दिया जाना है लेकिन शीतलन से जुड़े पंप के संचालन में कुछ दिक्कत दिख रही थी, इसको देखते हुए इस इकाई को पांच दिन तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। दिक्कत दुरुस्त होने के बाद इकाई को उत्पादन पर लेकर वाणिज्यिक उत्पादन को लेकर जरूरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें