वारदात के बाद उसे बदहवास हाल में छोड़ आरोपी वहां से भाग निकले। जाते समय वह उसे घटना की कहीं सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता वहां से किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को मां उसे लेकर ओबरा कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी।
प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया के मुताबिक आरोपी मिस्त्री के खिलाफ नामजद और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
बताते चलें कि अभी कुछ दिन पूर्व एक गैंगस्टर के खिलाफ रिश्ते में भतीजी लगने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था। अभी लोग उस घटना को भूल पाते, उससे पहले सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आ गई। इसकी गंभीरता को देखते हुए दो टीमे गठित की गई हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इसके लिए प्रभारी निरीक्षक ओबरा और चौकी इंचार्ज ओबरा की अगुवाई में दो टीमें गठित की गई हैं। टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है। - अमित कुमार, सीओ ओबरा।