फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी में पेड़ गिरे, 50 से अधिक गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी ने काफी तबाही मचाई। क्षेत्र में कई जगह पुराने पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। इससे मुख्य मार्गों पर आवागमन बाधित हुआ। 50 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर बाद करीब दो बजे तेज आंधी तूफान के साथ बिजली की चमक-गरज के बीच बारिश शुरू हो गई। बभनी-बीजपुर मार्ग पर राजकीय इंटर कॉलेज चपकी, पेट्रोल पंप और प्रमोद होटल के पास पेड़ गिर जाने से आवागमन एक घंटे तक बाधित हो गया।
मार्ग जाम होने की खबर लगते ही वन क्षेत्राधिकारी बभनी प्रेम प्रकाश चौबे मौके पर पहुंच कर मुख्य मार्ग पर गिरे पेड़ को हटवाया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका। इसके साथ ही आंधी तूफान से बिजली के खंभे और तार टूटकर गिर पड़े।
विज्ञापन

इसके चलते बभनी, संवरा, असनहर, चपकी, बचरा, भंवर, अरझट, जिगनहवा, डूमरहर, रंपाकूरर, आसनडीह, रंदह, खोतोमहुआ, बजिया, इकदीरी, पोखरा, चैनपुर, मुनगाडीह, धनवार, घघरा, सहित 50 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
जेई महेश कुमार ने बताया कि आंधी से मेन लाइन औरएचटी लाइन के खंभे और तार टूटकर गिर गए हैं। ठीक कराया जा रहा है। उधर, बीजपुर क्षेत्र में आंधी तूफान से अंजानी, सिंदूर सहित अन्य गांवों में कई पेड़ गिर गए।
इससे बभनी-बीजपुर मार्ग घंटों बाधित रहा। गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोगों ने नधिरा मोड़ से बखरिहवा के रास्ते को चुना। नधिरा सिरसोती उपकेंद्र की आपूर्ति बंद होने से अनजानी, पिंडारी, जरहा, महुली, खमहरिया, रजमिलान, महरीकला, नेमना, बीजपुर, सिरसोती सहित कई गांवों में अंधेरा पसर गया।

चोपन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई



चोपन क्षेत्र में बुधवार की दोपहर में अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने चोपन नगर समेत आस-पास के ग्रामीण इलाकों में काफी क्षति पहुंचाई है। करीब आधे घंटे तक चली आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर गए और मकानों के ऊपर लगे टीनशेड उड़ गए। आम की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र विद्युत आपूर्ति रहा। 12 से अधिक स्थानों पर तार व पोल टूटने की सूचना है। इससे क्षेत्र में आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है।बिजली निगम की टीमें मरम्मत कार्य में जुटी हैं। लेकिन क्षति अधिक होने के कारण बहाली में समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें