फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: विश्व पृथ्वी दिवस पर हिंडाल्को रेणुसागर में किया गया पौधरोपण

विज्ञापन
पृथ्वी दिवस पर चंदुआर गांव में पौधरोपण करते लोग। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
रेणुसागर। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुसागर के यूनिट हेड आरपी सिंह के निर्देशन में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर चंदुआर गांव में पौधरोपण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

हिंडाल्को रेणुसागर के पर्यावरण विभाग के प्रभारी कमलेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण के महत्व और प्राकृतिक संसाधनों के संतुलन को बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि ललित खुराना ने कहा कि प्रकृति संरक्षण ही मानव जीवन का आधार है। उन्होंने कह कि पृथ्वी को सुरक्षित और हरित बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में छोटे-छोटे प्रयास भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं। संगोष्ठी में ग्राम प्रधान योगेंद्र भारतीय, कमलेश मौर्य ने अपने विचार रखे। अजय मिश्र ने सभी को धरती संरक्षण की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें