फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरणीय संकट से निपटने के लिए पौधरोपण जरूरी : छोटेलाल

विज्ञापन
चुर्क क्षेत्र में पौधरोपण करते सपा सांसद छोटेलाल खरवार। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
चुर्क। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा एक से सात जुलाई तक पेड़ है तो प्राण है महाअभियान चला रही है। इसी के तहत रविवार को नगर पंचायत चुर्क के वार्ड संख्या-1 स्थित ईदगाह प्रांगण में पौधरोपण किया गया। सपा सांसद छोटेलाल खरवार एवं पूर्व विधायक सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट से निपटने के लिए पौधरोपण समय की सबसे बड़ी जरूरत है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकता है।
विज्ञापन

मौके पर सीओ अनामिका गौतम, वन दरोगा बबुआ यादव, एफएसओ पवन सिंह, सचिन यादव, बी प्रभारी रवि तिवारी, चंदन कुमार, सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, सईद कुरैशी, पारब्रह्म, अजय निषाद, सत्यम, साहिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें