फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दिन भर आसमान निहारते रहे लोग, बादल आकर लौट गए

विज्ञापन
राबट्सगंज में धूप से बचने के लिए छाता लगाकर निकली युवतियां।संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। तापमान में उतार चढ़ाव के बीच दूसरे दिन भी दिन का तापमान तल्ख रहा। बीते चार दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। इससे दिन का तापमान बढ़ गया है। रविवार को सूर्य की तल्ख किरणों से बचने के लिए लोग जहां लोग अधिकांश समय अपने घरों में रहे। वहीं बारिश न होने से किसान धान की नर्सरी की सिंचाई करने की जुगत में किसान जुटे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक रविवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम पारा 28.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 36.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके मुकाबले बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा 25.6 और अधिकतम पारा 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इस तरह से बीते चार दिनों में न्यूनतम पारा में करीब 2.4 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बताया कि शनिवार को न्यूनतम पारा 27.1 और अधिकतम पारा 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं शुक्रवार को न्यूनतम पारा 26.2 और अधिकतम पारा 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। दो दिन से मौसम तल्ख बना हुआ है। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज समेत आसपास के इलाकों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई थी, जिससे लोगों को राहत मिली थी। मगर दो दिन से जिले में बारिश नहीं हो रही है और तापमान में वृद्धि दर्ज हो रही है। बारिश नहीं होने से किसान चिंतित हो गए हैं। किसानों का कहना है कि बारिश नहीं होने से धान की नर्सरी सूखने लगी है। रविवार को रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बसौली, पटेहरा, सिरपालपुर समेत अन्य स्थानों पर किसान धान की नर्सरी की सिंचाई करते हुए भी देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें