फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आंधी से 33 हजार लाइन पर गिरा पेड़, बिजली गुल

विज्ञापन
दुद्धी सीएचसी में भर्ती आकाशीय बिजली से घायल मरीज-संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। भीषण गर्मी और उमस के बीच बृहस्पतिवार की रात आंधी-बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। आंधी में जगह-जगह तारों पर पेड़ गिरने से बिजली गुल रही। रॉबर्ट्सगंज नगर व आसपास के क्षेत्रों की 60 हजार से अधिक आबादी आधी रात तक बिना बिजली के रही। कुछ क्षेत्रों में रात एक बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई तो कई इलाकों में सुबह तक फाॅल्ट सुधारने में बिजली कर्मी लगे रहे। इसके चलते शुक्रवार को दिन में भी बिजली व्यवस्था बाधित रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन भर तीखी धूप और उमस से लोग बेहाल रहे। रात करीब आठ बजे अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। नगरीय क्षेत्र में करीब आधे घंटे तक आंधी-बारिश के असर ने बिजली व्यवस्था को सबसे ज्यादा क्षति पहुंचाई। छपका में 132 केवी उपकेंद्र को जाने वाली 33 हजार केवी के तार पर पेड़ गिर जाने से पूरे नगर और आसपास के इलाकों की बिजली गुल हो गई। इसके अलावा कई जगह 11 हजार लाइन पर तार व पोल क्षतिग्रस्त हो गए। जंपर व फ्यूज उड़ने से भी परेशानी हुई। बिजली कर्मचारियाें ने करीब एक घंटे की मशक्कत से 33 हजार लाइन के फाॅल्ट को तो दूर कर लिया, लेकिन पूरी तरह आपूर्ति को सुचारू बनाने में पांच घंटे लग गए। रात करीब एक बजे नगर के अधिकांश क्षेत्रों की आपूर्ति शुरू हुई, मगर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह तक बिजली बहाल हो पाई। जेई सतीश यादव ने बताया कि आंधी के कारण आए फाल्ट से आपूर्ति बाधित हुई थी। रात साढ़े बजे तक सभी 11 केवी की लाइन को भी चालू कर लिया गया था। पेड़ों की छंटाई व मेंटनेंस कार्य के चलते शुक्रवार को दिन में कुछ इलाकों की आपूर्ति प्रभावित हुई थी।
बिजली गिरने से तीन महिलाएं झुलसीं

दुद्धी। शुक्रवार शाम को क्षेत्र में हुई तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान बिजली गिरने से तीन महिलाएं घायल हो गईं। दुद्धी और विंडमगंज थाना क्षेत्रों के तीन अलग-अलग गांवों में यह घटनाएं हुईं। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। पहली घटना विंढमगंज कोतवाली क्षेत्र के बारखोहरा गांव में हुई। शकुंतला देवी (45) शाम के समय घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थीं। अचानक तेज बारिश और गरज-चमक के बीच बिजली गिरने से वह अचेत हो गईं। वहीं बघाडू गांव में बेबी खरवार (32) बारिश के दौरान जानवरों को बांधने वाली झोपड़ी की ओर गई थीं। तभी बिजली गिर गई।तीसरी घटना दुद्धी थाना क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में हुई। सुनीता देवी बारिश के दौरान घर के बाहर काम कर रही थीं, तभी बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें