फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम जाल में फंसाकर 60 हजार लेकर युवक हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र की रहने वाली युवती को शादीशुदा एक युवक प्रेम जाल में फंसा कर 60 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का कहना है कि उसकी शादी ओबरा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। लेकिन किन्हीं कारणवश उसके पति ने तलाक दे दिया है। वर्तमान में वह बच्चों के साथ मायके में रहकर मजदूरी कर रही है। उसका आरोप है कि कुछ माह पूर्व उसकी मुलाकात सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से हुई। युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर समूह से 60 हजार रुपये लेेने के बाद उसका फोन उठाना बंद कर दिया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया है। इंस्पेक्टर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही मिलने पर पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें