फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तीसरे दिन मिर्जापुर से आया ट्रांसफॉर्मर, बिजली कटौती से परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल नगर में तीन दिन से 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जला हुआ है जिससे आधे बाजार में अंधेरा छाया हुआ है। नगर के लोग मोबाइल चार्जिंग और लैपटॉप चार्जिंग के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

लोग सारी रात अंधेरे में रहने के लिए विवश हो रहे हैं। समस्या की जानकारी होने पर अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर शनिवार शाम मिर्जापुर से नया ट्रांसफार्मर आने के बाद बिजली निगम के कर्मचारी व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे हैं।

घोरावल नगर पंचायत के थानहवा तालाब के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार की सुबह बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। निगम कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को मरम्मत किया, लेकिन बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडल मुख्यालय मिर्जापुर से 400 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगवाया गया, लेकिन चार्जिंग में लगाने के बाद गर्म होने से नगर की सप्लाई चालू नहीं हो सकी है। ट्रांसफार्मर जलने के कारण जहां लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है वहीं पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
शनिवार को घोरावल से 50000 से अधिक कांवरिया मिर्जापुर जलाभिषेक के लिए गए हुए हैं। घोरावल नगर में कांवड़ियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। इसके बाद भी घोरावल नगर में विद्युत व्यवस्था ठप होने से स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है।
इस संबंध में अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि मिर्जापुर से नया ट्रांसफार्मर शनिवार को आ गया है, जिसे लगाने के लिए एसडीओ को निर्देश दिया गया है। देर रात तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें