फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मरम्मत के अभाव में जर्जर हो रहा राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज का भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज का भवन मरम्मत के अभाव में जर्जर हो रहा है। शौचालय टूटे होने से बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कार्य शुरू भी कराया, लेकिन फंड की कमी की वजह से काम अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

विद्यालय का निर्माण परियोजना के स्थापना के पश्चात हुआ था। परियोजना परिसर में होने के कारण भवन के रख-रखाव की जिम्मेदारी परियोजना की ही थी, लेकिन अनुरक्षण के अभाव में विद्यालय की छतों से लीकेज (रिसाव) की समस्या होने लगी।
विद्यालय की जलनिकासी व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इस कारण हर वर्ष बारिश के दिनों में विद्यालय का प्रार्थना स्थल तालाब में तब्दील हो जाता है। इस कारण प्रार्थना स्थल और विद्यालय का पीलर भी जर्जर हो रहा है।
विज्ञापन

खिड़कियों में दरवाजा नही होने के कारण बारिश के दिनों में कमरे में पानी की बौछार भी आती है, जिससे पठन-पाठन में समस्या आती है। शौचालयों की टंकियां भी चोंक होने के कारण उसका इस्तेमाल बंद हो गया।
शौचालयों की नियमित सफाई नही होेने के कारण वहां दिनभर बदबू आती है। पूर्व के प्रधानाचार्य ने विद्यालय में जलनिकासी, छतों से लिकेज और शौचालय की समस्या पर परियोजना अधिकारियों को पत्राचार भी किया गया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
कई जगहों पर छज्जे टूटकर गिरने लगें हैं। पानी रिसाव से भवन के बाहरी ओर से प्लास्टर झर रहें हैं।


शौचालयों की नही हो सकी मरम्मत
बीते वर्ष जिलाधिकारी ने डीएमफ निधि से विद्यालय के छतों और शौचालयों की मरम्मत और बहुउद्येशीय हॉल निर्माण के लिए करीब 4 करोड़ की निविदा कराई थी। लेकिन फंड की कमी की वजह से ठेकेदार ने छतों की मरम्मत कर और शौचालयों को तोड़कर अधूरा ही छोड़ दिया। अब बच्चे टूटे शौचालयों में ही जातें हैं। टूट फूट होने के कारण शौचालय में गंदगी बदबू आता है। बरसात मे समस्या और बढ़ जाती है। किसी बच्चे को शौच जाना हो तो वह शिक्षकों के शौचालय का इस्तेमाल करते हैं।


हाल ही मैने विद्यालय का कार्यभार संभाला है। शौचालय मरम्मत, सफाई कार्य सहित जलनिकासी की समस्या को ठीक कराने के लिए अनपरा तापीय परियोजना के सीजीएम को पत्र लिखा है। जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया गया है। - डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, प्रभारी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज अनपरा।



विद्यालय के छत की मरम्मत हो गई है। फंड की कमी के कारण ठेकेदार ने काम बंद कर दिया है। जिलाधिकारी कार्यालय से फंड मिलने की बात कही गई है। फंड मिलते ही बचे हुए कार्य को पूरा कराया जाएगा। - एस.के. सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें