फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऑफिस से गायब प्रधान सहायक का ट्रांसफर, बाद में पता चला...इसने 1.30 लाख घूस मांगा है, निलंबित; पढ़ें मामला

Tue, 24 Jun 2025 05:43 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में तैनात प्रधान सहायक का ट्रांसफर भदोही जिले में कर दिया गया था। वह एक दिन ऑफिस में बिना बताए नहीं आया था। कर निर्धारण आदेश के एवज में 1.30 लाख रुपये घूस मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
एक लाख 30 हजार रुपये घूस लेने का लगाया आरोप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sonbhadra News: राज्यकर विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप में एक और कर्मचारी पर सोमवार को गाज गिरी। सोनभद्र में तैनात प्रधान सहायक सुदामा पासवान को कर निर्धारण आदेश के एवज में 1.30 लाख रुपये घूस मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। अपर आयुक्त (प्रशासन) राज्य कर सुनील कुमार वर्मा ने सोमवार को निलंबन का आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड-1 वाराणसी जोन द्वितीय को 21 जून की एक आडियो रिकार्डिंग भेजी गई थी, जिसमें सुदामा पासवान कर निर्धारण आदेश पारित करने के लिए व्यापारी से 1.30 लाख रुपये मांग रहा था। इसकी पुष्टि के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई थी। 

राज्य कर उपायुक्त ईश्वर चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में गठित कमेटी में सुधीर गौतम और अजय कुमार की संयुक्त रिपोर्ट में कहा गया कि आडियो में आवाज सुदामा पासवान की प्रतीत हो रही है। इसे अत्यंत गंभीर मामला बताते हुए कमेटी ने कठोर कार्रवाई की अनुशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए गठित थी टीम

रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि 15 मई को अपर आयुक्त ग्रेड वन द्वारा राबर्ट्सगंज और मिर्जापुर दौरे के दौरान व्यापारियों ने खुले मंच से सुदामा पासवान के कामकाज की शिकायत की थी। व्यापारियों ने कहा था कि सुदामा पासवान बिना पैसा लिए काम नहीं करते हैं। 

निरीक्षण के दौरान सुदामा बिना सूचना के ऑफिस से गायब पाया गया। पूछताछ में पता चला कि बिना अवकाश स्वीकृत कराए ही वह कई दिनों से गायब है। इस पर पांच जून को सुदामा का ट्रांसफर भदोही कर कर दिया गया था, लेकिन 15 दिन के अंदर ही रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें