फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा हादसा टला: मारकुंडी घाटी में पलटा क्लोरीन गैस से लदा ट्रेलर, रेणुकूट से राजस्थान जा रहा था वाहन

Tue, 15 Jul 2025 05:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

मारकुंडी घाटी में मंगलवार को क्लोरीन गैस से लदा ट्रेलर पलट गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। क्लोरीन गैस के टनल को हटाने का कार्य प्राथमिकता पर किया गया, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित न हो और दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके। 
विज्ञापन
क्लोरीन गैस से लदा ट्रेलर पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत मारकुंडी घाटी में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। क्लोरीन गैस से लदा एक ट्रेलर वाहन घाटी के दूसरे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालक और खलासी सुरक्षित बच गए।

विज्ञापन


राजस्थान के अलवर निवासी ट्रेलर चालक सर्भदीन रेणुकूट से क्लोरीन गैस की 25 टनल लेकर भिवाणी (राजस्थान) जा रहा था। मंगलवार की सुबह जैसे ही वाहन मारकुंडी घाटी के दूसरे मोड़ पर पहुंचा, अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी करन सिंह यादव और गुरमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंचे। क्लोरीन गैस के टनल को हटाने का कार्य प्राथमिकता पर किया गया, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित न हो और दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ballia News: यूपी के इस मंत्री को गोली मारने की मिली धमकी, करणी सेना के जिलाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज    
विज्ञापन


पुलिस और अग्निशमन टीम की तत्परता से मार्ग पर यातायात पुनः सुचारु कर दिया गया है। अग्निशमन अधिकारी करन सिंह यादव ने बताया कि क्लोरीन जैसी रासायनिक गैस लदे वाहनों की आवाजाही में विशेष सतर्कता बरती जानी चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे की आशंका से बचा जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें