फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा : बेकाबू बस ने 2 लोगों को रौंदा, हेलमेट के साथ फट गया सिर, दूसरा गंभीर; चालक की तलाश

Thu, 07 Nov 2024 04:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News : हादसे की सूचना पाकर मौके पर चोपन थाना की पुलिस भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम में भेजने के साथ ही गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सड़क पर बिखरे को खून को मिट्टी डालकर साफ किया गया।
विज्ञापन
इसी वाहन से हुआ था दर्दनाक हादसा और मृतक की फाइल फोटो (इनसेट)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन बैरियर के पास गुरुवार को बेकाबू बस ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हुआ है। उसे चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन




हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। घटना छठ घाट के ही पास हुआ है। कुरहुल गांव निवासी हरेंद्र तिवारी (45) गांव के ही अनिल पांडेय (35) के साथ चोपन आए थे। दोपहर बाद दोनों घर लौट रहे थे। बाइक हरेंद्र तिवारी चला रहे थे। चोपन बैरियर के पास पीछे से आ रही निजी बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


सड़क पर गिरे हरेंद्र का सिर बस के पहिए के नीचे आ गया। सिर पर हेलमेट होने के बाद भी उन्हें गंभीर चोट आई। मौके पर ही हरेंद्र की मौत हो गई। बाइक सवार अनिल भी गंभीर रुप से घायल हुआ। आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल चोपन सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन




घटना के चलते काफी मात्रा में सड़क पर खून फैल गया था। इसी रास्ते से छठ व्रतियों को घाट की ओर जाना था। नगर पंचायत प्रशासन ने तत्काल मिट्टी डलवाकर खून साफ कराया। एसओ विजय चौरसिया ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें