फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सावन तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। श्रावण मास की शुरुआत के साथ कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। जल लेने के लिए कांवड़ियों का जत्था शुक्रवार से ही मिर्जापुर और विजयगढ़ दुर्ग की ओर रवाना होने लगा है। इसके मद्देनजर यातायात पुलिस ने वाहनों की डायवर्जन की व्यवस्था लागू कर दी है। यह डायवर्जन प्लान प्रत्येक सोमवार से तीन पहले शुक्रवार की शाम से प्रारंभ होकर मंगलवार तक लागू रहेगा। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सभी थाना प्रभारी इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। किसी भी हाल में कांवड़ियों के रूट पर प्रतिबंधित वाहन नहीं जाने चाहिए। यह व्यवस्था यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम यातायात संचालन के दृष्टिगत लागू की जा रही है।
विज्ञापन


ऐसे रहेगा रूट :: 0 जनपद सोनभद्र से मीरजापुर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को हिंदुआरी से होकर वाया सुकृत, अहरौरा होते हुए गुजारा जाएगा।
0 चोपन की तरफ से आने वाले बड़े व भारी वाहन जिन्हें मीरजापुर, भदोही व प्रयागराज जाना है वे राॅबर्ट्सगंज फ्लाईओवर से होते हुए वाया हिंदुवारी,अहरौरा, टेंगरा मोड़ होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
0 रायपुर-पन्नूगंज से कस्बा राॅबर्ट्सगंज या घोरावल और चोपन रोड पर जाने वाले भारी वाहन बेलखुरी मोड़ से मधुपुर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
0 घोरावल-शाहगंज रोड से राॅबर्ट्सगंज नगर की तरफ आने वाले भारी वाहन शाहगंज तिराहे से वाया राजगढ़ होकर गंतव्य को जाएंगे।
0 मारकुंडी की तरफ से कचहरी होते हुए पन्नूगंज जाने वाले भारी वाहन राॅबर्ट्सगंज फ्लाईओवर होते हुए मधुपुर से बेलखुरी तिराहा होकर गंतव्य को जाएंगे।
0 राजगढ़ से राॅबर्ट्सगंज की ओर से ट्रैक्टर से आने वाले श्रद्धालुओं, कांवड़ियों को शाहगंज से 4 किमी आगे ओदार नामक स्थान से सीधे शिवद्वार मंदिर घोरावल की ओर मोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

0 विजयगढ़ किला से वाया राॅबर्ट्सगंज-शाहगंज से कस्बा घोरावल होते हुए शिवद्वार मंदिर को जाने वाले कांवड मार्ग पर राॅबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत छपका तिराहा व धर्मशाला तिराहा पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर वाहनों को रोककर कांवड़ियों/ श्रद्धालुओं को पास कराया जाएगा।
0 कस्बा राॅबर्ट्सगंज में डायवर्जन के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग नही है, फिर भी जिलाधिकारी कार्यालय मुख्य मार्ग गेट से छपका तिराहा होते हुए धर्मशाला चौराहा तक भीड़ बढ़ने पर वन-वे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें