फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 30 सितंबर तक रात में बंद रहेगा रिंग रोड फेज-2 पर आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रिंग रोड फेज-2 के पैकेज-2 के तहत गंगा पुल पर शेष निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने संदहा-रेवसा खंड के दोनों कैरिजवे पर प्रतिदिन रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि गंगा पुल की बाईं लेन के कैरिजवे पर निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि दाईं ओर के कैरिजवे का उपयोग भारी निर्माण मशीनों, उपकरणों और निर्माण सामग्री के आवागमन के लिए किया जा रहा है। ऐसे में कार्यस्थल पर सामान्य यातायात का संचालन सुरक्षित नहीं है। प्रशासन ने सभी वाहन चालकों और आमजन से अपील की है कि प्रतिबंधित अवधि के दौरान इस मार्ग का उपयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें