फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया मरम्मत के लिए सोमवार से पटवध से बसुहारी, ससनई मार्ग पर आवागमन रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। चोपन विकास खंड क्षेत्र के पटवध से नारायनडीह के बीच घाघर नदी पर बनी पुलिया की मरम्मत सोमवार से शुरू होगी। करीब 50 वर्ष से इस पुल के मरम्मत का इंतजार क्षेेत्रीय लोगों को था। मरम्मत शुरू होने से पूर्व ही आवागमन पर रोक लगाने से पटवध से लेकर बिहार के बॉर्डर से सटे चननी, झरिया, चकरिया, ससनईसे लेकर कनछ, कन्हौरा के लोगों का छोटे बड़े वाहनों से लेकर पैदल तक चलना बंद हो गया है। इस मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध कर दिया गया है। इससे लोगों के समक्ष समस्या भी उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय ग्रामीण अंचलों के लोगों ने बताया कि मार्ग पर आवागमन बंद होने से लोगों को जिला मुख्यालय से लेकर कोर्ट-कचहरी तक जाने में समस्या झेलनी पड़ रही है। बीमार लोगों के लिए और भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में बालगोविंद, रामकिशन, माया, हरीलाल, श्यामलाल, बब्बू, मुन्ना, सुरेश, जमुना इत्यादि लोगों ने डीएम से अविलंब पुलिया निर्माण कराने की मांग की है। इस संबंध में सिंचाई विभाग का ओबरा बांध प्रखंड के जेई अरविंद कुमार ने बताया कि मुख्य सोन पंप नहर घाघर नदी पर बना पुल काफी दिनों से क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती थी। अब सोमवार से इस पुलिया के मरम्मत का कार्य शुरू होगा। इसके लिए एक सप्ताह तक पटवध से बसुहारी, ससनई मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध कर दिया गया है। एक सप्ताह में कार्य पूर्ण होने के बाद आवागमन बहाल करा दिया जाएगा। तब तक लोगों को दूसरे रास्ते से आवागमन करना होगा। करीब सात से आठ लाख रुपये तक की लागत से पुलिया के मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें