फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आज से हिंदुआरी-मिर्जापुर मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। तीन दिन बाद शुरू हो रहे महाकुंभ मेले को लेकर जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। दस जनवरी से सोनभद्र से मिर्जापुर और प्रयागराज जाने वाले सभी भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। ये वाहन अब हिंदुआरी से अहरौरा, नरायनपुर होते हुए गंतव्य को जाएंगे। यह डायवर्जन 16 जनवरी तक लागू रहेगा। इसी अन्य प्रमुख स्नान तिथियों पर भी रूट डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन

महाकुंभ का पहला स्नान पौष पूर्णिमा पर 13 जनवरी को है। इसके लिए श्रद्धालुओं के प्रयागराज जाने का सिलसिला जोर पकड़ने लगा है। झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मप्र से प्रयागराज पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सड़क मार्ग से सोनभद्र होकर ही जाना होगा। सामान्य दिनों में प्रयागराज जाने के लिए वाहनों को हिंदुआरी से ही मुड़ना होता है। ये वाहन राजगढ़, मिर्जापुर होते हुए प्रयागराज की ओर जाते हैं। महाकुंभ में इस रूट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। सभी तरह के भारी वाहन 10 जनवरी से हिंदुआरी से सीधे सुकृत, अहरौरा, नरायनपुर होते हुए आगे रवाना होंगे। यह डायवर्जन 16 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। इसी तरह 29 जनवरी को मौनी अमावस्या और तीन फरवरी को वसंत पंचमी पर स्नान के लिए भी 26 जनवरी से पांच फरवरी तक यह रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। माघी पूर्णिमा पर 12 फरवरी के स्नान के लिए 9 से 15 फरवरी और महाशिवरात्रि पर अंतिम स्नान के लिए 23 से 28 फरवरी तक रूट डायवर्ट किया जाएगा।
-
वर्जन...
महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रयागराज जाने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। यह प्रतिबंध 10 जनवरी से लागू होगा। सभी थानों को इससे अवगत कराया गया है। संबंधित बोर्ड भी जगह-जगह लगाए जा रहे हैं। -अविनाश सिंह, यातायात प्रभारी।
विज्ञापन

-
बॉर्डर पर शुरू होगी तलाशी
महाकुंभ मेले की सुरक्षा के मद्देनजर गैर प्रांतों से यूपी आने वाले वाहनों की सीमा पर ही तलाशी ली जाएगी। इसके मद्देनजर विंढमगंज, कोन, दुद्धी, बभनी, बीजपुर, मांची, शक्तिनगर और अनपरा थाना क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस की ओर से छह चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। इसके अलावा कैमरे के जरिए भी सतत निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें