फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी

Mon, 27 Jul 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला संवाददाता, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
अनियमित बिजली कटौती से नाराज व्यापारियों ने सोमवार को बाजार स्थित वैनी चौराहे पर विरोध-प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। 36 घंटे में महज तीन घंटे बिजली मिलने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने समस्या का समाधान न होने पर दूकान बंद कर चक्काजाम की चेतावनी दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर व्यापारी रामविलास, रमेश सोनी और सरोज केशरी ने कहा कि एक माह से केवल तीन से चार घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। हद तो तब हो गई जब 36 घंटे में महज तीन घंटे बिजली मिली।

राधेश्याम तिवारी, वेचनलाल जायसवाल और छोटेलाल ने कहा कि जब भी बिजली की समस्या पर विभागीय जेई अरविंद मौर्य से बातचीत की जाती है तो हमेशा फाल्ट का बहाना बताकर चुप्पी साध लेते हैं। कहा कि अब अनियमित बिजली की कटौती किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए चाहे जितना बड़ा संघर्ष क्यों न करना पड़े। प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, बचऊ पटेल, संतोष छोटू, गोलू, अंसाद अली और राजकुमार यादव शामिल रहे।

 व्यापारियों ने कहा कि अगर शीघ्र बिजली की समस्या का समाधान नहीं कराया जाता तो सभी व्यापारी अपनी दूकान बंद करके चक्काजाम के लिए बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस बाबत एक्सईएन हवलदार रावत ने कहा कि शीघ्र ही बिजली की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें