फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेक्टर का ब्रेक फेल, जान बचाने के लिए भागे लोग

विज्ञापन
रेणुकूट क्षेत्र में अनियंत्रित टेलर की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
रेणुकूट। नगर में मुख्य मार्ग पर लगातार दूसरे दिन एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें लोग बाल-बाल बच गए। अनपरा की ओर से कोयला लादकर आ रही बड़ी ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से वह अनियंत्रित हो गया। ब्रेक फेल होने से चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और वह चिल्ला चिल्ला कर लोगों को आगाह करने लगा कि वाहन का ब्रेक फेल हो गया है। सब लोग रास्ते से हट जाएं। करीब एक किमी तक वाहन ब्रेक फेल होने के बाद दौड़ता रहा।
विज्ञापन

इस दौरान उसने आधा दर्जन प्राइवेट कार, पिकअप और कई बाइक में टक्कर मारी और कुछ बाइक को रौंदते हुए आगे निकल गया। वाहन को अनियंत्रित रूप से आते देखकर मुख्य बाजार में हड़कंप मच गया और लोग अपनी जान बचाते हुए किनारे भागने लगे। हॉस्पिटल मोड के समीप वाहन का ब्रेक फेल हो गया था वहां से वह डिवाइडर को तोड़ते हुए और वाहनों को धक्का मारते हुए शिवा पार्क स्थित ठीक उसी स्थान पर पहुंच गया जहां बुधवार की सुबह हादसे में आशुतोष यादव की जान गई थी। वहां जाकर वाहन डिवाइडर पर चढ़कर अपने से रुक गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। ये सौभाग्य था कि हादसे के वक्त सड़क पर भीड़ ज्यादा नहीं थी। पुलिस ने वाहन चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें