फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित पुसौली जल निगम टंकी परिसर में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति से जुड़े कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पांच माह के बकाए वेतन के भुगतान व पेंशन देने की मांग की।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के जिला संयोजक अनिल कुमार यादव ने पांच माह के बकाया वेतन एवं पेंशन के अविलंब भुगतान की मांग की। साथ ही कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मियों को नियमित रूप से हर महीने वेतन व पेंशन के भुगतान की मांग भी की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों के प्रति अविलंब सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो 12 फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। इसके तहत उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के लोग सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक कार्यालय अधिशासी अभियंता निर्माण खंड उत्तर प्रदेश जल निगम परिसर में धरना देंगे। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर जनार्दन सिंह, सुनील कुमार मिश्र, कमल सिंह, शशिकांत मौर्य, सीबी सिंह, पीसी यादव, अनिल कुमार, धर्मेंद्र यादव, भूपेंद्र कुमार, विवेक कुमार, श्रीराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें