फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर टोकन सिस्टम फेल, गेहूं खरीद में मनमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर टोकन के हिसाब से गेहूं खरीद सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गया है। टोकन जारी होने के पंद्रह दिन बाद भी किसानों का गेहूं तौल नहीं हो सका है। इससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिना मौसम के बारिश होने से जमीन पर गेहूं रखकर तौल कराने का इंतजार कर रहे किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। क्रय केंद्रों पर अव्यवस्था को लेकर किसानों में रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन

विपणन वर्ष 2021-22 में जिले में गेहूं खरीद के लिए कुल 57 केंद्र खोले गए हैं। एक अप्रैल से क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की जा रही है। 15 जून तक क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की जाएगी। क्रय केंद्रों पर गेहूं तौल कराने के लिए इंतजार कर रहे किसानों का कहना है कि टोकन जारी होने के पंद्रह दिन बाद भी गेहूं तौल नहीं हो सकी है। गेहूं तौल न होने तथा बिना मौसम बारिश होने से किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत उन केंद्रों पर हो रही है, जहां किसान जमीन पर गेहूं रखकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। गया रतवल साधन सहकारी समिति पर कई किसानों का गेहूं जमीन पर रखा हुआ है। घुवास गांव के किसान भृगुनाथ का कहना है कि पांच दिन से वह ट्रैक्टर ट्राली पर गेहूं लादकर खरीद का इंतजार कर रहे हैं, जबकि ऑनलाइन टोकन के हिसाब से उनका गेहूं पंद्रह दिन पहले ही उतर जाना चाहिए था। मंडी समिति स्थित क्रय केंद्र पर गेहूं बिक्री करने आए कतवरिया के भगवान देव, कुसाही के किसान अनिल ने बताया कि क्रय केंद्रों पर टोकन सिस्टम से गेहूं खरीद नहीं हो रहा है। बाजुतारा गांव के किसान जंगबहादुर ने बताया कि पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटी लग जाने के कारण अब बारिश के चलते आये दिन खरीद बंद रहती है। गेहूं खरीद में हो रहे विलंब से किसान परेशान हैं। इससे किसानों को काफी क्षति हो रही है।
गेहूं बचाने के लिए परेशान रहे किसान
जिले में दो दिन से बिना मौसम बरसात हो रही है। बारिश से गेहूं बचाने के लिए रॉबर्ट्सगंज ब्लाक के ममुआ गांव स्थित गया रतवल क्रय केंद्र पर किसान अपनी उपज को बचाने के लिए प्रयास करते दिखे। यहां जमीन पर कई किसानों का गेहूं रखा हुआ है।
विज्ञापन

तिरपाल से ढंके मिले गेंहू लदे ट्रैक्टर-ट्राली
नवीन मंडी समिति रॉबर्ट्सगंज परिसर स्थित क्रय केंद्रों के बाहर खड़े गेहूं लदे अधिकांश ट्रैक्टर ट्राली पर तिरपाल बंधा है। इससे बारिश में गेहूं के भीगने की गुंजाइश कम है लेकिन तेज बारिश होने पर गेहूं खराब हो सकता है, ऐसा किसानों का मानना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें