फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन विसंगति करें दूर, प्रदर्शन

Wed, 13 May 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनर तले अभियंताओं का आंदोलन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान इंजीनियर्स परियोजना गेट पर प्रदर्शन कर मांगों के समर्थन में हुंकार भरी। बोले कि पदोन्नति, वेतन विसंगति आदि मसलों पर जल्द संजीदगीपूर्ण पहल सामने नहीं आई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

 केंद्रीय उपाध्यक्ष इं. डीडी मौर्य, केंद्रीय संगठन सचिव अभिषेक बरनवाल, केंद्रीय प्रचार सचिव इं. सुनील कुमार ने निगम प्रशासन की नीतियों पर सवाल उठाया। कहा कि मनमाने तरीके से आदेश जारी कर निगम हित के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। केवल दो माह के प्रशिक्षण को डिप्लोमा के बराबर की मान्यता देना किसी भी हाल में जायज नहीं माना जा सकता। इं. रवींद्र सिंह यादव, इं. समुन अहमद, इं. सचिन कनौजिया, शाखा अध्यक्ष इं. अल्ताफ अली, केंद्रीय महामंत्री इं. अनूप वर्मा ने कहा कि प्रबंधन दूरगामी परिणामों पर ध्यान नहीं दे रहा है, इसी कारण संगठन को विरोध का रास्ता अख्तियार करना पड़ा है। कहा कि पूर्ववर्ती आदेश को बहाल किया जाना चाहिए। इं. शैलेष कुमार, इं. अमरकांत तिवारी, इं. अभय कुमार सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। बताया कि 13 से 17 मई तक वर्क टू रूल काम      किया जाएगा।
इसके बाद भी संजीदगी नहीं दिखी तो क्रमिक अनशन किया जाएगा। इस मौके पर इं. सुभाष, इं. पवन चौरसिया, इं. अमित कुमार, इं. दिनेश यादव, इं. पंकज   त्रिपाठी, इं. धर्मेंद्र कुमार सिंह, इं. विजय गुप्ता, इं. रवि गुप्ता, इं. आलोक अस्थाना, इं. अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें