फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के साथ बढ़ाएंगे रोजगार

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा करते डीएम एस राजलिंगम। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। डीएम एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में सोन विहंगम ट्रस्ट की बैठक सोमवर को कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में हुई। इसमें जिले के सांस्कृतिक, पुरातात्विक व पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। पर्यटन स्थलों से जुड़े जिले के वन उत्पाद यानी स्थानीय उत्पाद से जुड़ें सामानों को बनाने, ब्रांडिंग करने और उसके जरिए स्थानीय लोगों को पर्यटन स्थलों से जोड़कर उनको रोजगार का अवसर प्रदान करने पर विचार किया गया।
विज्ञापन

बैठक में वनवासी लोगों को रोजगार देने की योजनाओं पर चर्चा की गई। वन उत्पाद को बेहतर मार्केटिंग देने और स्थानीय लोगों का जीवन स्तर ऊंचा करने पर विस्तार से चर्चा हुई। तय किया गया कि जिले में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए सोन विहंगम ट्रस्ट की मदद से मारकुंडी इंको प्वाइंट पर इंफार्मेशन सेंटर की व्यवस्था की जाएगी। पर्यटकों को जानकारीे देने के साथ ही पर्यटन स्थल पर जाने के लिए वाहन व खान-पान की भी व्यवस्था की जाएगी। बैठक में आजीविका शिल्प ग्राम की स्थापना, इंको टूरिज्म को विकसित करने, सोन इंफार्मेशन की स्थापना, सेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट-शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका क्षमतावर्धन, स्थापित औद्योगिक इकाइयों के सीएसआर मद से सहयोग, सोन विहंगम ट्रस्ट के लिए आय सृजन, गतिविधियां व क्षमतावर्धन प्रशिक्षण के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, डीएफओ सोनभद्र संजीव कुमार सिंह, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम एके जौहरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें