फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सोमवार को सदर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई सर्वेक्षक संतोष पाल की तहरीर पर हुई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वादी खनिज विभाग के सर्वेक्षक संतोष पाल ने बताया कि रविवार की रात करीब 11:30 पर फोर्स के साथ ओबरा एसडीएम, सीओ सदर, खनिज मोहर्रिर ब्रह्मानंद तिवारी, राम सजीवन दूबे और वो लोढी स्थित टोल प्लाजा पर खनिज लदे वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी वक्त चार लोग अपने निजी कार से टोल प्लाजा के लेन संख्या तीन पर लगाए गए बैरिकेडिंग को हटाते हुए आए और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए ओवरलो खनिज वाहनों को दबाव बनाकर भगाने का प्रयास किया गया। जिसे मय पुलिस फोर्स की सहायता से पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया। उनका आरोप है कि चारों व्यक्तियों ने सरकारी काम में व्यवधान उत्पन्न किया। इसके पूर्व भी ये टोल प्लाजा पर आकर तैनात खनिज कर्मचारियों पर दबाव बनाकर ओवरलोड बिना रवन्ना वाहनों को भगाने का प्रयास करते रहे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि राबर्ट्सगंज निवासी सिकंदर सिंह, कुनाल सिंह, मारकंडेय सिंह और संदीप सिंह के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। उधर आरोपियों का कहना था कि वे लोग किसी काम से चोपन गए थे। वहां से रात में लौटते वक्त मारकुंडी घाटी में घंटे भर जाम में फंस गए। मौका मिलने पर टोल प्लाजा के तीन नंबर लेन से कार को पार करने का प्रयास कर रहे थे। कहा कि ओवरलोड खनिज लदे वाहनों और कर्मियों से विवाद का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें