फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर की लिखी जा रहीं दवाएं

Tue, 25 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
घोरावल सीएचसी का निरीक्षण करते कमिश्नर रंजन कुमार
विज्ञापन
जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी से उतर गई है। जिला अस्पताल हो या सीएचसी, पीएचसी डॉक्टर मरीजों को बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। मंगलवार को विंध्याचल मंडल के कमिश्नर रंजन कुमार  घोरावल सीएचसी में पहुंचे तो एक साथ मरीजों ने बाहर की दवाएं लिखने की शिकायत की। दुर्व्यवस्था पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरसी मौर्य  को कड़ी फटकार लगाई तो सीएमओ डा. डॉक्टर कृष्ण गोपाल सिंह को चेतावनी दी।
विज्ञापन


   कमिश्नर रंजन कुमार मंगलवार की सुबह  11:15 बजे घोरावल सीएचसी पहुंचे। यहां हर जगह कमियां ही कमियां दिखी। अभिलेखों का रखरखाव सही ढंग से न होने पर नाराजगी जताई। अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी पूछताछ की। मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर से दवा लिखे जाने की शिकायत की। इसे गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने अधीक्षक और सीएमओ से पूछा कि यह क्या हो रहा है।

महिला वार्ड में में भी बाहर से दवा लिखे जाने और दूध-फल न दिए जाने की शिकायत की। इसपर कमिश्नर ने अधीक्षक से जवाब-तलब किया। अस्पताल में वाल रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग उठाई। आशाओं ने भी अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर सीडीओ महेंद्र कुमार, एसडीएम डीपी सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. डीके सिंह, एसओ भारत भूषण तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें