विंढमगंज। रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को सुबह से झारखंड बार्डर पर बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सख्ती बढ़ा दी गई है। झारखंड सरकार के लगाए गए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह मिनी लॉकडाउन फेज चार के तहत प्रशासन ने सीमा पर आने-जाने वाले वाहनों को ई-पास के माध्यम से प्रवेश कराया। जिस भी वाहन के पास ई-पास नहीं था उसे प्रवेश नहीं करने दिया गया।
चेक पोस्ट पर तैनात मजिस्ट्रेट गोविंद प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश से झारखंड में जाने के लिये ई पास देखाकर ही जाना होगा और झारखंड से उतर प्रदेश जाने के लिये भी ई-पास कि जरूरत है। कोरोना संक्रमण के कारण राज्य सरकार के निर्देश पर गढ़वा जिले के डीसी राजेश राजेश कुमार पाठक के निर्देश पर झारखंड यूपी सीमा पर स्थित बिलासपुर में गत महीनों से चेक पोस्ट बनाया गया है। उक्त चेक पोस्ट दूसरे राज्यों से आने जाने वाले लोगों स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा कोरोना जांच के बाद ही झारखंड की सीमा के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है।