फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: यूपी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर फिर दिखा बाघ, भालू का किया शिकार, खौफ में लोग, थम गई डगर

Wed, 01 Mar 2023 05:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले में पिछले कुछ दिनों से बाघ की दहशत कायम है। यूपी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से महज 12 किमी दूरी पर बाघ की सक्रियता से लोगों की चिंता बढ़ गई है। वन और पुलिस विभाग की टीम लोगों को अलर्ट रहते हुए हाईवे से आवागमन की सलाह दे रही है।  
विज्ञापन
यूपी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बाघ की चहलकदमी जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 यूपी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बाघ की चहलकदमी जारी है। संरक्षित क्षेत्र में बाघ के लौटने का इत्मीनान कर चुके लोगों की बेचैनी फिर बढ़ गई है। सोनभद्र जिले की सीमा से सटे छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में मंगलवार की रात बाघ देखा गया। वाराणसी-अंबिकापुर मार्ग पर खरहरा और मोरन के बीच जंगल में नाले के पास बाघ को घूमते देख लोग सहम गए।

विज्ञापन


इसी क्षेत्र में बाघ ने एक जंगली भालू का भी शिकार किया है। सीमा से महज 12 किमी दूरी पर बाघ की सक्रियता से लोगों की चिंता बढ़ गई है। वन और पुलिस विभाग की टीम लोगों को अलर्ट रहते हुए हाईवे से आवागमन की सलाह दे रही है।  सोनभद्र जिले में पिछले कुछ दिनों से बाघ की दहशत कायम है। वह आए दिन मवेशियों का शिकार कर रहा है।

दक्षिणांचल के जंगल में लगातार तेंदुआ की मौत की गुत्थी सुलझी नहीं थी कि इसी बीच बाघ की सूचना से बॉर्डर क्षेत्र के गांवों के लिए चिंता का विषय बन गया है। गांव में लोग पूरी तरह से सहमे हुए हैं। 

विज्ञापन

बाघ की मौजूदगी का वीडियो हुआ था वायरल

पिछले दिनों बभनी क्षेत्र के समीप बाघ की मौजूदगी का वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि इसके बाद उसकी कोई गतिविधि ने मिलने से लोग यह मानने लगे थे कि बाघ वापस लौट गया है। इसी बीच मंगलवार को वाड्रफनगर से लगे खरहरा व मोरन के बीच कैलाशपुर जंगल में कुछ ग्रामीणों ने बाघ को विचरण करते देखा।
पढ़ें: यूपी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बाघ की दहाड़ से सहमे लोग, कैमरे में कैद हुई चहलकदमी

बाघ - फोटो : फाइल
बाघ की लगातार दहाड़ से यह इलाका थर्रा उठा है। सूचना मिलते ही वन विभाग व पुलिस की टीम इलाके में पहुंची और लोगों को सतर्क किया। अंबिकापुर-वाराणसी मार्ग गुजरने वाले लोगों को जहां सुरक्षित निकाला जा रहा है, वहीं ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी जा रही है। सीमावर्ती इलाकों आसनडीह, रंदह, झनकपुर, सागसोती में भी ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है।
विज्ञापन

वाड्रफनगर परिक्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी उत्तम मिश्रा ने कहा कि खरहरा नाला के इस पार मंगलवार शाम को बाघ देखा गया था। बुधवार सुबह नाले के बगल में पनसरा के जंगल में विचरण करते हुए बाघ को देखा गया। टीम लगातार बाघ पर नजर बनाए है। बाघ ने मंगलवार को एक जंगली भालू का शिकार किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें