फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट/डाला/केकराही। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के हिंदुआरी क्षेत्र में ओवरटेक की कोशिश में ट्रेलर के पेड़ में टकराने से चालक कामरान (30) की जान गई तो डाला में बाड़ी के पास बाइक सवार फूलचंद गोंड (30) अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। रेणुकूट में देर शाम ट्रक के पहिए से कुचलकर बाइक सवार सलमान (25) की मौत हुई।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के जमानिया कोतवाली अंतर्गत ताजपुर कुर्रा गांव निवासी कामरान ट्रेलर चलाता था। शुक्रवार की सुबह करीब पौने आठ बजे वह ट्रेलर लेकर मिर्जापुर की तरफ जा रहा था। हिंदुआरी पुलिस चौकी क्षेत्र के बगही गांव के पास एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान ट्रेलर यात्री शेड व पेड़ से टकरा गया।
हादसे में ट्रेलर चालक कामरान को गंभीर चोट आई। वह केबिन में ही फंस गया। सूचना पर पहुंचे हिंदुआरी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने जेसीबी बुलाकर ट्रेलर चालक को केबिन से बाहर निकलवाया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरी घटना में दुद्धी के झारो खुर्द गांव निवासी फूलचंद अपने गांव के ही राहुल के साथ चोपन की तरफ आया था।
विज्ञापन

दोनों देर रात वापस लौट रहे थे। डाला के बाड़ी में पेट्रोल पंप के पास फ्लाईओवर पर किसी वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनाें युवक गंभीर रूप से घायल हुए। डाला चौकी प्रभारी आशीष पटेल ने घायलों को चोपन सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने फूलचंद को मृत घोषित कर दिया।
उधर, शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे पिपरी नगर पंचायत के वार्ड पांच निवासी सलमान बाइक से रेणुकूट से मुर्धवा की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसके बगल से एक ट्रक गुजर रहा था। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और सलमान सीधे ट्रक के पहिए की चपेट में आ गया। ट्रक का पहिया उसके ऊपर चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिपरी एसओ सत्येंद्र राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें