फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल बीत गए, सरकार ने पूरा नही किया वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं और संघर्ष समिति के लोगों ने शनिवार को दोपहर में कचहरी गेट के सामने प्रदर्शन किया। मांग के समर्थन में नारेबाजी किया। इस दौरान सिविल बार संघ के अध्यक्ष नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि शासन ने अभी तक दुद्धी को जिला बनाने की घोषणा नहीं किया है।
विज्ञापन

2017 के विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के लोगों से भाजपा ने वादा किया था कि यदि सरकार बनी तो दुद्धी को जिला बनाया जाएगा लेकिन सरकार बने तीन साल हो गए और सरकार ने वादा पूरा नहीं किया। जिला बनाओ संघर्ष समितिके प्रवक्ता रामपाल जौहरी ने कहा कि दुद्धी तहसील से सबसे ज्यादा रेवेन्यू सरकार को मिलता है। इसके बावजूद तहसील को अब तक जिला नहीं बनाया गया। न ही क्षेत्र का समुचित विकास कराया गया है। लोग अब भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। बार संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ने कहा कि करीब तीन दशकों से दुद्धी को जिला बनाने की मांग की जा रही है। लेकिन किसी भी सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। प्रदर्शन में संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, कुलभूषण पांडे, रामपाल जौहरी, राकेश श्रीवास्तव, सत्य नारायण यादव, राकेश मिश्रा, प्रदीप कुमार, जवाहरलाल, उदयलाल मौर्य, श्रीचंद्र, राकेश कुमार अग्रहरि, रमावती, रामविचार चौधरी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें