फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अलग-अलग स्कूलों पर कार्य करेंगे तीन शिक्षक और अनुदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर ब्लॉक के कंपाेजिट विद्यालय बीजपुर में शिक्षकों के बीच मचे घमासान को खत्म करने के लिए विभाग ने कदम उठाया है। अब तीन शिक्षकों और एक अनुदेशक को अलग-अलग स्कूलों में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


बीईओ म्योरपुर ने 22 फरवरी को कंपोजिट विद्यालय बीजपुर के संबंध में जांच आख्या सौंपी थी। इसमें बताया था कि कंपोजिट विद्यालय बीजपुर की प्रभारी आशा रानी के निलंबन के बाद किसी भी सहायक अध्यापक की ओर से सभी वित्तीय प्रभार नहीं लिया जा रहा है।
14 फरवरी के आकस्मिक निरीक्षण में छात्र-छात्राओं की शैक्षिक गुणवत्ता व अधिगम स्तर संतोषजनक नहीं मिला। अभिभावकों ने बताया कि सहायक अध्यापक नारायण दास गुप्ता और मनोज दुबे विद्यालय में गुटबाजी करते हुए आपस में विवाद करते रहते हैं।
विज्ञापन

इस विद्यालय का वातारण नकारात्मक हो रहा है। पूर्व में भी दोनों शिक्षकों के ऐसे कार्यों के कारण ही वार्षिक वेतनवृद्धि अवरूद्ध करते हुए अन्यत्र विद्यालयों में शिक्षण कार्य करने के लिए ड्यूटी लगाई गई थी।
बाद में कठोर चेतावनी के साथ नवंबर 2023 में अवरुद्ध वार्षिक वेतनवृद्धि इस शर्त के साथ बहाल की गई थी कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा के साथ करेंगे। मूल विद्यालय पर आने के बाद शिक्षक नारायण दास गुप्ता और मनोज दुबे फिर से गुटबाजी करते हुए विवाद कर रहे हैं।
मध्याह्न भोजन योजना सहित अन्य विभागीय कार्यों के में अवरोध उत्पन्न हो रहा है। यह भी अवगत कराया गया है कि विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक देव नारायण, नारायण दास गुप्ता, मनोज दुबे और अनुदेशक विमलेश यादव के एक ही विद्यालय पर बने रहने से भविष्य में भी बार-बार इस प्रकार की पुनरावृत्ति होने की आशंका है।
बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर तीनों शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ एक वार्षिक वेतनवृद्धि तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से अवरूद्ध किया। चारों कर्मचारियों को विकास क्षेत्र के बंद और शिक्षक विहीन अलग-अलग विद्यालयों के संचालन के लिए ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें