फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 12 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मादक पदार्थों की अवैध बिक्री में संलिप्त महिला सहित तीन अंतर जनपदीय तस्करों को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 120 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। बरामद हेरोइन की कीमत 12 लाख रुपये है। मामले में तीन अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली परिसर में एएसपी कालू सिंह ने बताया कि मादक पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर परासी स्थित शहीद उद्यान के पास से महिला समेत तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
उनकी पहचान म्योरपुर के कुंडाडीह निवासी मनीषा सिंह, प्रयागराज के मांडा निवासी चंद्रकांत गौतम और धर्मवीर उर्फ पंकज सरोज के रूप में हुई। पूछताछ में मनीषा ने बताया कि चंद्रकांत गौतम व धर्मवीर उर्फ पंकज उससे हेरोइन खरीदने के लिए प्रयागराज से रॉबर्ट्सगंज आए थे।
विज्ञापन

उन्हें 120 ग्राम हेरोइन देने के लिए वह म्योरपुर आई, लेकिन कम पैसा होने के कारण सिर्फ 90 ग्राम हेरोइन ही उन्हें दिया था। शेष उसके पास है। मनीषा ने बताया कि धर्मवीर उर्फ पंकज की उसके पिता जितेंद्र उर्फ मुन्ना से मुलाकात गुरमा जेल में हुई थी। जब दोनों जेल से बाहर आए तो हेरोइन बेचना शुरू कर दिए।
वहीं चंद्रकांत ने बताया कि वह इससे पहले जौनपुर में हेरोइन, बरेली में नकली नोट और बिहार में गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। अपने मित्र धर्मवीर उर्फ पंकज के कहने पर रॉबर्ट्सगंज से हेराइन लेने आया था। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय, एसओजी प्रभारी राम स्वरूप वर्मा, कस्बा चौकी प्रभारी कमल नयन दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें