फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरी गांव में घंटों फंसे रहे तीन सुरक्षाकर्मी

Fri, 12 Aug 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश से कनहर व पांगन नदी ने शुक्रवार की सुबह विकराल रूप ले लिया। दो दशक बाद आई बाढ़ को देख आसपास के लोग अचंभित हो गए। जलस्तर बढ़ने से निमार्णाधीन कनहर सिंचाई परियोजना का मुख्य बांध स्पिल्वे करीब 10 मीटर पानी में डूब गया। सुंदरी गांव में घंटों सुरक्षा कर्मी और सुगावन गांव में कई विस्थापित फंसे रहे। ग्रामीणों ने सभी को निकाला। 
विज्ञापन



कनहर नदी में लगभग तीन मीटर ऊपर पानी बह रहा है। स्पिल्वे की वर्तमान ऊंचाई नींव से 15 मीटर के करीब है। मूसलाधार वर्षा से कनहर नदी और विकराल रूप ले सकती है। तेज बहाव से नदी के किनारे-किनारे की मिट्टी कट रही है। बाढ़ को देख कनहर नदी में परियोजना अधिकारी भी सकते में आ गए और छत्तीसगढ़ के रमानुजगंज व चंदवा में लगे वाटर गेज पर तैनात कर्मियों से पल-पल की खबरों के आधार सुरक्षा की व्यवस्था में लगे रहे। कनहर सिंचाई परियोजना के सहायक अभियंता ए के सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में हो रही बारिश से जलस्तर में वृद्धि हो रही है, कनहर व पांगन नदी में और तेज बाढ़ आ सकती है। छत्तीसगढ़ में लगे वाटर गेज की सुचना के आधार पर गुरुवार शाम ही स्पिल्वे से विभिन्न मशीनों को हटवा दिया गया। उधर कनहर नदी में आई बाढ़ ने सुंदरी गांव में तैनात तीन सुरक्षा गार्ड चारों ओर पानी से घंटों  घिरे रहे। 


दोपहर 12 बजे ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से बाहर निकाला। पांगन नदी के बाढ़ से कोरची ग्राम में बने आवागमन के लिए पुल के ऊपर करीब दो मीटर पानी चलने से छत्तीसगढ़ जाने वाली मार्ग पर भी आवागमन बाधित रहा। सुगवामान गांव के छकौड़ी, सरजू, जयराम, गोपीचंद, रामप्रवेश बाढ़ में फंस गए। दोपहर 12 बजे ग्राम प्रधान भिसुर संतोष यादव ग्रामीणों की मदद से रस्सी फंसे सभी लोगों को सामान के साथ उनको बचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें