फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूप जमींदोज होने से तीन पंपिंग सेट कुंए में दबा

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। स्थानीय विकास खंड के पोखरा गांव में रविवार को सिंचाई कूप बारिश से जमींदोज हो गया। सिंचाई कूप के ढहने से कूप में लगे तीन पंपिंग सेट भी मिट्टी में दब गए। ग्रामीण मिट्टी में दबे सभी पंपिग सेटों को निकालने में जुटे रहे।
विज्ञापन

पोखरा गांव निवासी हीराशाह गोंड के खेत में वर्ष 2014 में सिंचाई कूप का निर्माण कराया गया था। उस सिंचाई कूप से गांव के दर्जनों किसान अपने खेतों की सिंचाई कर फसल पैदा करते थे। रविवार को बारिश से सिंचाई कूप जमींदोज हो गया। सिंचाई कूप के ढहने से सिंचाई के लिए लगे मोहन सिंह,अमृत लाल और मोहर शाह का पंपिंग सेट उसी कूंए में दब गया। कूंए में दबे पंपिंग सेट को निकालने के लिए गांव के लोग प्रयासरत हैं।मोहरशाह ने बताया कि इसकी सूचना खंड विकास अधिकारी बभनी को दिया गया है। बतादें कि क्षेत्र में तीन तीन से लगातार बारिश होने से विकास कार्यों की पोल खुलनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें