दुद्धी। क्षेत्र के बीड़र गांव के युवा दंपती की मौत ने गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पूरा गांव शोक में डूब गया। शनिवार की रात गांव के लौवा नदी स्थित श्मशान घाट पर एक ही चिता पर दोनों का दाह संस्कार किया गया तो मौजूद लोग सिसक उठे। चिता को मुखाग्नि युवक के पिता ने दिया। बता दें कि पत्नी अमिता मायके में फंदे से लटक गई थी। जकि उसी दिन पति परमेश्वर कुमार भी अपने घर में फंदे पर झूल गया था। उनकी खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका। युवा दंपति का एक ही चिता पर दाह संस्कार गांव में पहली बार हुआ है।