फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक न्यायमूर्ति को सौंपा तीन सूत्री ज्ञापन

विज्ञापन
चुर्क मोड़ स्थित सर्किट हाऊस में न्यायमृर्ति राजेंद्र प्रसाद (प्रशासनिक)का स्वागत करते डिस्ट्र? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चुर्क मोड़ स्थित सरकारी अतिथि गृह में न्यायमूर्ति राजेंद्र प्रसाद (प्रशासनिक) का स्वागत किया। बार की समस्याओं से संबंधित तीन सूत्री ज्ञापन उन्हें सौंपा।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल में बार संघ के अध्यक्ष सुधाकर मिश्र, महामंत्री अतुल प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामजनम सिंह, राजबहादुर सिंह, जगजीवन सिंह, अनिल चौधरी आदि शामिल रहे। जनपद व सत्र न्यायाधीश रजत सिंह जैन व अन्य न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति में प्रशासनिक न्यायमूर्ति को ज्ञापन सौंपते हुए काफी दिनों से रिक्त चल रहे अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट का कार्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को अतिरिक्त प्रभार के रुप में देने की मांग की, ताकि नई नियुक्ति तक कार्य सुचारू रुप से चलता रहे। न्यायालय भवन को स्थानांतरित न किया जाए। वाराणसी और प्रयागराज के न्यायालय भवन की तरह मल्टी स्टोरी भवन बनवाया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें