सोनभद्रध्शाहगंज। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की शाम हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। हाथीनाला थाना क्षेत्र में टेलर के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गईए जबकि शाहगंज थाना क्षेत्र के बेलांव गांव में आटो पलटने से एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य सवार घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी के जंगल में वाराणसी.शक्तिनगर मार्ग पर शुक्रवार की शाम टेलर के धक्के से दो बाइक सवारों की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची हाथीनाला पुलिस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए जहां चिकित्सक ने दोनों को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतकों की शिनाख्त सूरज विश्वकर्मा 25 पुत्र स्व जगतराम निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा व राजन यादव ;24 पुत्र महेंद्र नाथ यादव निवासी ककरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सूरज जमीन संबंधी विवाद में राबर्ट्सगंज स्थित जिला न्यायालय गया था। उसके साथ बाइक से राजन भी गया था। वहां से लौटते समय हथवानी के जंगल में टेलर ने उनकी बाइक को धक्का मार दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों युवकों में से एक ने हेलमेट भी पहन रखा था लेकिन धक्का इतना तेज था कि हेलमेट भी उसकी जिंदगी की रक्षा नहीं कर सका।
घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। घटना की सूचना दोनों के परिवार वालों को दी गई है। हादसे के बाद चालक समेत टेलर फरार हो गया। उधर शाहगंज थाना क्षेत्र के शाहगंज- राजगढ़ मार्ग पर शाहगंज थाना के पास शुक्रवार को आटो पलटने से एक महिला की मौत हो गई। शुक्रवार की शाम एक आटो शाहगंज से सवारी लेकर ईमलीपुर की ओर जा रही थी। आटो जैसे ही बेलांव गांव में पास स्थित शाहगंज थाना परिसर के पास पहुंचीए अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चिंता देवी पत्नी सुवेचन निवासी पांडेय पोखर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजेश पुत्र लल्लू निवासी बेलांव समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा की कारज्वाई शुरू कर दीए जबकि घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवा दिया।