फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा

Mon, 09 Feb 2026 09:31 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हिंदुआरी तिराहे के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार रिटायर्ड प्रधानाचार्य व उनसे भाई समेत तीन लोगों की जान चली गई। 
विज्ञापन
सेवानिवृत प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी तिराहे के पास रविवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक की चपेट में आने से सेवानिवृत प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह (61), बड़े भाई कमला सिंह (65) और साढ़ू प्रेम सिंह की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और एक तिलकोत्सव समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जैसे ही सोमवार को लोगों को इस हादसे की जानकारी मिली, स्तब्ध रह गए। घर और पोस्टमार्टम हाउस पर परिचितों-रिश्तेदारों की भीड़ जुटी रही। 

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तिलया गांव निवासी श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर के पूर्व प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह अपने सगे भाई कमला सिंह के साथ रविवार की रात रॉबर्ट्सगंज एरिया में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। उनके साथ साढ़ू प्रेम सिंह निवासी हिंदुआरी भी साथ गए हुए थे। 

रात 11 बजे के करीब तीनों लोग एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही तीनों लोग हिंदुआरी चौकी के सामने तिराहे के पास पहुंचे पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; महाशिवरात्रि 2026: असमिया वैभव में सजेंगे शिव-गौरा, भक्त होंगे बराती; रस्मों को लेकर भक्तिमय हुआ माहौल
विज्ञापन


हिंदुआरी चौकी पुलिस तीनों को आनन-फानन लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। वहां चिकित्सकों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि तीनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। दुर्घटना करने वाले ट्रक और उसके चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें