दुद्धी। छात्रा को धर्म परिवर्तन के लिए लालच देने और शादी का दबाव बनाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने नामजद तीन और आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की स्नातक की छात्रा ने आठ नवंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में मुख्य आरोपी बहादुर अली को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उसकी पत्नी रजिया पनिका के अलावा तीन अन्य लोगों को पुलिस तलाश रही थी। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने अमवार चौकी क्षेत्र से फरार चल रहे नसीमुद्दीन, अब्दुल सुभान और बहादुर अली के पुत्र अजमत अली को गिरफ्तार किया। कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कुल पांच आरोपी नामजद किए गए थे। इसमें चार को गिरफ्तार कर लिया गया है।