जिले में कोरोना संक्रमण के फैलाव में अब कमी आने लगी है। शनिवार को सिर्फ 17 कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिले है जबकि तीन लोगों की मौत हो गई। 63 लोग स्वस्थ हुए। रिस्पांस टीमें कोरोना संक्रमित व्यक्ति के घर जाकर मेडिकल किट मुहैया कराई। साथ ही लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक भी किया।
जिला प्रशासन की ओर से नगर पालिका राबट्र्सगंज, नगर पंचायत घोरावल, चुर्क-गुर्मा, चोपन, ओबरा, डाला, दुद्वी, रेणुकूट, पिपरी और अनपरा के सभी वार्डों और समस्त ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति का गठन किया गया है। समितियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया ला रहा है। इसकी वजह से कोरोना संक्रमण का फैलाव कम होने लगा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 17 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले है। सीएमओ डॉ. नेम सिंह ने बताया कि सभी मरीजों को होम क्वारंटीन किया गया है। रिस्पांस टीमें अपने-अपने क्षेत्र के कोरोना के होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से संपर्क बनाई हुई है। ताकि किसी हालत खराब हो तो उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया जा सकें।