फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मासूम समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खलियारी। रायपुर थाना क्षेत्र के तेनूआ मोड़ पर सोमवार को कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराते हुए गिर पड़ी। हादसे में बाइक सवार मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शत्रुघ्न पासवान निवासी करहीं अपने 17 माह के पुत्र का इलाज खलियारी से कराकर अपने घर जा रहा थो। जैसे ही तेनूआ मोड़ पर पहुंचे सामने एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने की चक्कर में बाइक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक चालक शत्रुघ्न 25, नबाबी देवी 50 और 17 माह का अबोध बालक घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पीआरवी के जवान घायलों को सीएचसी वैनी ले गए। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें