फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कर्मियों पर हमला कर छुड़ा ले गए बालू लदा ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर।स्थानीय वन रेंज के सांगोबांध वीट के जिगनटोला में छत्तीसगढ़ सीमा पर बालू के अवैध खनन में लिप्त दो ट्रैक्टरों को वन कर्मियों ने बीती रात पकड़ लिया।इस दौरान वनकर्मी पकड़े गए दोनो ट्रैक्टरों को रेंज कार्यालय ला रहे थे कि अवैध खननकर्ताओं ने वन कर्मियों पर हमला कर ट्रैक्टर को वन कर्मियों के चंगुल से छुड़ाकर अपने साथ ले गए।घटना के बाद रविवार दोपहर वन विभाग की तहरीर पर पुलिस मुकदमा लिखने की कार्यवाही में जुट गई थी।म्योरपुर वन रेंज के सांगोबांध वीट के जीगन टोला में बीती रात करीब एक बजे अवैध खनन में लिप्त दो ट्रैक्टरों को वन कर्मियों ने पकड़ लिया।इस दौरान दोनों ट्रैक्टरों को लेकर वन कर्मी रेंज कार्यालय आने लगे।रेंज कार्यालय पहुंचने से पूर्व ही जामपानी गांव के पास एक ट्रैक्टर पंचर हो गया।इससे वनकर्मी टायर बदलने और हवा भरने के काम में व्यस्त हो गए,जबकि एक ट्रैक्टर लेकर ड्राइवर पीछे ही रह गया।इस दौरान दर्जनभर की संख्या में पहुंचे लोगों ने ड्राइवर को बुरी तरह पीटकर ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए।जामपानी में रात को हुई इस घटना के बाद विभाग के सांगोबांध वीट के वनरक्षक विद्या पांडे ने म्योरपुर थाने में तहरीर देकर ट्रैक्टर छुड़ाने वालों के खिलाफ कार्यवाही के लिए तहरीर दी है।तहरीर के आधार पर पुलिस विभाग मुकदमा लिखने की कार्यवाही कर रहा है।उधर वन कर्मी ने रात में एक ट्रैक्टर को वन विभाग कार्यालय में लाकर सीज कर दिया है।इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी राजेश सोनकर ने बताया कि वन कर्मियों पर हमला कर ट्रैक्टर छुड़ाने की घटना हुई है।उन्होंने कहा कि घटना में जो भी लोग शामिल हैं उनके खिलाफ कार्यवाही होगी।उधर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने कहा कि वन विभाग द्वारा तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखने की कार्यवाही की जा रही है।उन्होंने कहा कि जिन भी लोगों ने घटना को अंजाम दिया उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें